बिलासपुर 1 मई 2026/ दिनदहाड़े रेलवे अधिकारी के घर में चोरों ने धावा बोलकर पूरा मकान खंगाल डाला। कीमती सामान हाथ नहीं लगने पर चोर बैरंग लौट गए। तारबाहर पुलिस के अनुसार, रेलवे हास्पिटल के पास आफिसर्स कालोनी निवासी एडीशनल जीएम मनोज गुरूमुखी का दो माह पहले जबलपुर ट्रांसफर हो गया है। मकान में उनका सामान रखा हुआ है। 29 अप्रैल की सुबह 11 बजे चोरों ने ताला तोड़कर पूरा मकान खंगाल डाला। कीमती सामान हाथ नहीं लगने पर चोर बैरंग लौट गए। देखरेख करने वाला खलासी आर व्यकेंटेश्वर उनके घर आया तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर श्री गुरूमुखी को चोरी होने की जानकारी दी। उन्होने बताया, सभी कीमती सामान अपने साथ जबलपुर ले गए हैं। उनके कहने पर खलासी आर व्यकेंटेश्वर ने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। तलाश कार्यवाही जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



