Close Menu
korbalive.comkorbalive.com
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram
korbalive.comkorbalive.com
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
korbalive.comkorbalive.com
Home»छत्तीसगढ़»अत्याधुनिक तकनीक से सशक्त हुई सिम्स की सेंट्रल लैब-
छत्तीसगढ़

अत्याधुनिक तकनीक से सशक्त हुई सिम्स की सेंट्रल लैब-

nimbletech.developer@gmail.comBy nimbletech.developer@gmail.comMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बायोकेमिस्ट्री विभाग ने छुआ नया मुकाम, अब रोजाना 3500+ टेस्ट की क्षमता

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की सेंट्रल लैब, बायोकेमिस्ट्री विभाग ने आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के बल पर एक नई ऊंचाई हासिल की है। अब यहां प्रतिदिन 3500 से अधिक जांचें सफलतापूर्वक की जा रही हैं, जो पहले की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अत्याधुनिक फुली ऑटो एनालाइजर मशीनों की स्थापना के बाद जांच प्रक्रिया में तेजी और सटीकता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पहले जहां प्रतिदिन लगभग 2200–2300 टेस्ट किए जाते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 3500–3700 तक पहुंच गई है।

बढ़ती मरीज संख्या के बावजूद जांच सेवाएं अब अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं।

ओपीडी और आईपीडी में आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लैब ने अपनी कार्यप्रणाली को तकनीकी रूप से उन्नत किया है। रिपोर्टिंग सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल और कंप्यूटरीकृत बना दिया गया है, जिससे मरीजों को अब तेजी से और अधिक विश्वसनीय रिपोर्ट मिल रही है। साथ ही क्यूआर कोड और बारकोड सुविधा से रिपोर्ट प्राप्त करना भी आसान हो गया है।

टीमवर्क बना सफलता की कुंजी

*चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लक्ष्मण सिंह* के अनुसार, बढ़ती मरीज संख्या के बीच समय पर जांच पूरी करना टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है। विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष साहू, डॉक्टरों, प्रशिक्षित तकनीशियनों, पीजी छात्रों और अन्य स्टाफ के समन्वित प्रयासों से यह सफलता संभव हो पाई है।

सिकल सेल जांच में भी बड़ी उपलब्धि

सिम्स की लैब में अब सिकल सेल जांच की सुविधा भी बेहतर हो गई है। पहले जहां मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ता था, अब प्रतिदिन 40 से अधिक सिकल सेल मरीजों की जांच यहीं की जा रही है, जबकि कुल मिलाकर लगभग 100 सिकल सेल टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं।

राज्य में सबसे अधिक जांच का रिकॉर्ड

सिम्स की सेंट्रल लैब ने हाल ही में छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक बायोकेमिस्ट्री जांच करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। प्रतिमाह 1 लाख से अधिक टेस्ट किए जा रहे हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 1.10 लाख से अधिक रही। लैब में शुगर प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, लिवर और किडनी फंक्शन टेस्ट सहित कई महत्वपूर्ण जांचें तेजी और सटीकता के साथ की जा रही हैं।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की ओर मजबूत कदम

*अधिष्ठाता डॉ. रमेश मूर्ति* ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सिम्स का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को सटीक और समयबद्ध जांच सुविधा उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है। यह उपलब्धि संस्थान की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्यशैली को दर्शाती है।
सिम्स की सेंट्रल लैब की यह प्रगति न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक सकारात्मक संकेत है। आने वाले समय में और उन्नत तकनीकों के समावेश से स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और मजबूत होने की उम्मीद है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
nimbletech.developer@gmail.com
  • Website

Related Posts

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026

एक ओर पानी के लिए त्राहि-त्राहि, दूसरी ओर हजारों लीटर पानी की बर्बादी

May 13, 2026

उच्च शिक्षा के समग्र विकास पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अटल विवि के पूर्व कुलपति आचार्य बाजपेयी के बीच सार्थक चर्चा

May 13, 2026

Comments are closed.

पोस्ट

मजाक बना खूनी खेल: गाली देने से रोका तो युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

CBSE बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, छात्र तुरंत करें चेक

May 13, 2026

शराब के पैसों से इनकार पड़ा भारी, नुकीले हमलों का आरोपी व्हीलचेयर पर गिरफ्तार

May 13, 2026

वट सावित्री : स्त्री की आस्था, संकल्प और अमर शक्ति का पर्व

May 13, 2026
पोस्ट कैलेंडर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.