बिलासपुर 30 अप्रैल 2026/ सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित हरश्रृंगार अटल आवास में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बिना पूछे ऑटो ले जाने को लेकर हुए विवाद में दो आरोपियों ने माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट के बक्कल से हमला कर दिया। पुलिस ने ममले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। प्रार्थी राजकुमारी यादव, निवासी हरश्रृंगार अटल आवास, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही राजीद खान और सिग चैन उसके बेटे भरत याख का ऑटो बिना पूछे लेकर चले गए। जब भरत ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपी भड़क उठे और उसे मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने ईंट और बेल्ट के बक्कल से भरत यादव पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंची मां राजकुमारी याख को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ अभद्रता करते हुए पेट में लात मार मारपीट की गई। सरकंडा पुलिस ने आरोपियों राजीद खान और सिग चैन के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


