सारंगढ़-बिलाईगढ़ 26 अप्रैल 2026 / सरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्ती ने एक बार फिर बड़ा खुलासा कर दिया, जहां ग्राम भटली में एक युवक अपने ही घर की बाड़ी को कच्ची महुआ शराब के अवैध भंडारण और बिक्री का अड्डा बना चुका था, लेकिन पुलिस की तेज नजर और मुखबिर की सटीक सूचना ने पूरा खेल उजागर कर दिया और आरोपी रंगे हाथों पकड़ लिया गया। दिनांक 26 अप्रैल 2026 को थाना सरिया पुलिस पेट्रोलिंग पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर बिक्री की तैयारी कर रहा है, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई, गवाहों और स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और रेड कार्रवाई शुरू की गई, जहां एक संदिग्ध युवक मौके पर मौजूद मिला, पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश उर्फ विक्की सिंह पिता अजय सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी भटली थाना सरिया बताया, जब उसके कब्जे की तलाशी ली गई तो लाल रंग की बोरी में छिपाकर रखी गई सफेद प्लास्टिक पन्नी के अंदर करीब 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, आरोपी से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका और बिक्री के लिए शराब रखने की बात सामने आई, इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी शराब जब्त कर ली और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 85/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय और डीएसपी संतोषी ग्रेस के निर्देशों के तहत अंजाम दिया गया, जिसमें थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, आरक्षक विमल जांगड़े, दिगंबर पटेल, खेमलाल, दिलीप स्नेही, लक्ष्मी पटेल, प्रीति खड़िया और पूरी टीम की अहम भूमिका रही। लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाइयों से साफ है कि सरिया पुलिस अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह एक्टिव मोड में है, बहरहाल यह कार्रवाई उन लोगों के लिए साफ चेतावनी है जो कानून को चुनौती देकर नशे का कारोबार चला रहे हैं ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



