Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: nimbletech.developer@gmail.com
बिलासपुर 16 अप्रैल 2026/ जीवनदायिनी अरपा नदी को प्रदूषण मुक्त कर उसकी प्राचीन गरिमा लौटाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के सतत प्रयासों और मार्गदर्शन में 248.43 करोड़ की नई कार्ययोजना तैयार कर शासन को अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्तुत की गई है।इस महत्वाकांक्षी योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अरपा नदी में गिरने वाले दूषित जल को सीधे रोककर उसका वैज्ञानिक उपचार किया जाएगा। शहर के लगभग 17 किलोमीटर क्षेत्र में नदी के दोनों किनारों पर मजबूत ड्रेनेज नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसमें करीब 10 किलोमीटर…
राशन दुकानों में लगी रहा छै छै बार थंब,छूट रहे हितग्राहियों के पसीने बिलासपुर 16 अप्रैल 2026/ राशन कार्डधारियों को तीन माह का अग्रिम चावल और शक्कर लेने के लिए ई-पास मशीनों पर छह बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है। सर्वर की कछुआ चाल के कारण एक उपभोक्ता को राशन प्राप्त करने में आधे से पौन घंटा लग रहा है। भीषण गर्मी के बीच कतारों में खड़े उपभोक्ताओं की तकनीकी खामियों की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य विभाग द्वारा वर्तमान में तीन महीने का अग्रिम राशन वितरित किया जा रहा है। शासन के नियमानुसार…
बिलासपुर 16 अप्रैल 2026/ अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ (ए.डी.एन.) बाजपेयी के पदमुक्ति अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षाविद्, दार्शनिक और कुशल प्रशासक के रूप में आचार्य बाजपेयी के पांच वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल की उपलब्धियों को याद करते हुए विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें अपनी गहरी कृतज्ञता ज्ञापित की।कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉ. तर्निश गौतम के स्वागत उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक संगणक विभाग के डीन डॉ. एच.एस. होता रहे, जबकि मंच संचालन वाणिज्य विभाग के डॉ. अतुल दुबे ने अपनी प्रभावी शैली में किया। इस अवसर…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” वह बिना नागा किए हर रोज़ आती थी—चुपचाप, शांत, संकोची-सी। उसके कदमों की आहट जैसे एक नियमित लय में बंधी हुई थी। वह आती, अपने काम को बड़ी नफ़ासत और तल्लीनता से करती, और बिना किसी हलचल के लौट जाती। जैसे वह अपने अस्तित्व को भी अपने काम के साथ ही समेट ले जाती हो। मैं उसे तब से देख रहा था, जब शायद मैं पाँच-छह वर्ष का रहा होऊँगा। स्मृतियों की धुँधली परतों में भी उसकी छवि उतनी ही स्पष्ट है—जैसे समय ने उसे छुआ ही न हो। विवाह के बाद से ही उसने यह…
बिलासपुर 15 अप्रैल 2026/ मस्तूरी थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक से वसूली का दबाव बनाने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में एएसआई, थाने के रीडर और एसडीओपी के गनमैन को एसएसपी रजनेश सिंह ने लाइन अटैच कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के दरीघाट स्थित एक ढाबा में दबिश देकर पुलिसकर्मियों ने संचालक को पकड़ लिया। आरोप है कि उसे थाने लाने के बजाय थाने के पीछे स्थित एक पुराने खंडहरनुमा भवन में ले जाया गया, जहां उस पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की धमकी दी गई। बताया…
बिलासपुर 15 अप्रैल 2026/ थाना बिल्हा पुलिस ने गंभीर अपराध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने रात के समय घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। दरअसल पीड़िता ने 13 अप्रैल को थाना बिल्हा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 26 मार्च की रात लगभग 2 बजे आरोपी मुकेश कुमार ढीमर (23) बिल्हा, उसके घर में घुस आया। आरोपी ने चाकू अड़ाकर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते…
सुरेश सिंह बैस”शाश्वत” बिलासपुर 15 अप्रैल 2026/ बात बहुत पुरानी है ,उस समय की, जब जीवन की रफ्तार धीमी थी, जरूरतें सीमित थीं और खुशियाँ छोटी-छोटी बातों में ही मिल जाया करती थीं। बिलासपुर के जूना बस्ती में, अरपा नदी के किनारे बसा मेरा बचपन आज भी मन के आँगन में वैसे ही जीवंत है, जैसे कोई पुरानी तस्वीर…हल्की धुंधली, पर भावनाओं से भरपूर। उन दिनों शहर आज जैसा विकसित नहीं था। घरों में न शौचालय की सुविधा थी, न ही पानी के पर्याप्त साधन। मोहल्ले के बीच-बीच में लगे म्युनिसिपालिटी के नल ही जीवन की धुरी थे। सुबह…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” बिलासपुर,छत्तीसगढ़ 15 अप्रैल 2026/ देश में इस वर्ष मानसून को लेकर जो संकेत उभरकर सामने आए हैं, वे केवल एक मौसमी पूर्वानुमान भर नहीं, बल्कि बदलते जलवायु परिदृश्य की एक गंभीर चेतावनी हैं। जून से सितंबर के बीच लगभग 92% वर्षा होने का अनुमान, वह भी सामान्य से कम, यह दर्शाता है कि बारिश की पारंपरिक लय अब असंतुलित हो रही है। “तपेगा ज्यादा, बरसेगा कम” जैसी स्थिति न केवल तापमान में वृद्धि का संकेत देती है, बल्कि जल संकट, कृषि अस्थिरता और सामाजिक-आर्थिक दबावों की भी पूर्वसूचना है। इस वर्ष मानसून पर अल-नीनो (El Niño)…
बिलासपुर 14 अप्रैल ( आरएनएस) सिविल लाइन पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल महावीर में दबिश दी और जुआ खेलते 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 44 हजार रुपये नगद भी बरामद किए। इस मामले में जुआरियों के साथ होटल संचालक को भी आरोपी बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर एसीसीयू और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापा…
बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर युवकों की हुड़दंगबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एनएच-49 के लालखदान-मस्तूरी मार्ग पर बीच सड़क बाइक खड़ी कर रील बनाते नजर आ रहे हैं, जबकि सड़क पर लगातार वाहनों का आवागमन जारी है। वायरल वीडियो में युवक बेखौफ होकर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते दिख रहे हैं। व्यस्त हाईवे पर इस तरह की लापरवाही से हादसे का खतरा साफ नजर आ रहा है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में सीएसपी…
