Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: nimbletech.developer@gmail.com
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 8 मई 2026/ जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और संवेदनशील जनपक्षीय पुलिसिंग की कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस अधिकारी आंजनेय वार्ष्णेय को बिलासपुर रेंज द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण के अवसर पर गरिमामयी एवं आत्मीय विदाई दी गई। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में आयोजित इस सम्मान समारोह में राम गोपाल गर्ग ने उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल को अनुकरणीय, प्रेरणादायी और विभाग के लिए गौरवपूर्ण बताया। समारोह के दौरान आईजी गर्ग ने कहा कि श्री वार्ष्णेय ने अपने सेवाकाल में न…
धमतरी 8 मई 2026/ पुलिस महकमे में शुक्रवार को ऐसा प्रशासनिक भूचाल आया जिसने पूरे जिले की पुलिसिंग का चेहरा बदल दिया। एसपी सूरज सिंह परिहार ने एक साथ 08 निरीक्षक, 03 उप निरीक्षक और 02 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला कर कानून व्यवस्था पर कसावट का बड़ा संदेश दे दिया। जिले के 10 थानों और 01 चौकी की कमान नए अधिकारियों को सौंप दी गई है। लंबे समय से खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों को भी भर दिया गया है। सबसे अहम बदलाव थाना कोतवाली और भखारा में देखने को मिला, जहां प्रभारियों के स्थानांतरण के बाद नई पदस्थापनाएं की…
धमतरी 8 मई 2026/ महावीर चौक भखारा में बुजुर्ग की गला रेतकर हुई सनसनीखेज हत्या के बाद फरार आरोपियों की तलाश में जुटी धमतरी पुलिस ने आखिरकार पूरा शिकंजा कस दिया। पुराने लेन-देन और एक्सीडेंट विवाद से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया और अब इस चर्चित हत्याकांड में फरार आरोपी राहुल कंवर उर्फ राहुल बटन उर्फ सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वारदात में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। महावीर चौक की उस रात चीख-पुकार…
धमतरी में अब जनता की शिकायतें सिर्फ फाइलों में नहीं दबेंगी, बल्कि पुलिस स्टॉल पर सीधे सुनी जाएंगी और मौके पर समाधान की कार्रवाई होगी, क्योंकि “सुशासन तिहार” को लेकर धमतरी पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने 8 मई 2026 को जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों की बड़ी समीक्षा बैठक लेकर साफ संदेश दिया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी निराकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कानून व्यवस्था से लेकर जनसंपर्क और शिकायत निवारण तक हर बिंदु पर गहन चर्चा हुई।…
राजनांदगांव में फर्जी माइनिंग अफसर बनकर खुलेआम वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश होते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जहां स्विफ्ट कार में घूम रहे तीन आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर को अवैध खनन के नाम पर डराया, बदनाम करने की धमकी दी और ऑनलाइन रकम ऐंठ ली, लेकिन डोंगरगांव पुलिस ने कुछ ही घंटों में पूरी गैंग को दबोच लिया। थाना डोंगरगांव में 7 मई 2026 को ग्राम दर्री निवासी ट्रांसपोर्टर रामसिंह राजपूत पिता डेरा सिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्टिंग और जेसीबी कार्य का व्यवसाय करता है तथा ग्राम आमगांव में किसान यशवंत साहू के खेत…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” प्रत्येक वर्ष 8 मई को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन मानवता के मसीहा और रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूमेंट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हेनरी ड्यूमेंट के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप ही 1864 के जेनेवा समझौते के माध्यम से ‘अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस मूवमेंट’ की नींव रखी गई थी। शांति के प्रति उनके इसी विजन के लिए उन्हें विश्व का प्रथम नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। रेडक्रॉस मूलतः एक स्वयंसेवी संस्था है, जो प्राकृतिक या मानवीय आपदाओं के समय पीड़ितों को राहत पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाती है।…
डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ क्या आज की शिक्षा वास्तव में सफलता का संवाहन कर रही है, अथवा वह केवल सफलता का एक सुव्यवस्थित आभास निर्मित कर रही है? अंकों, रैंकों और उपलब्धियों पर आधारित यह आकर्षक, किंतु आंशिक रूप से मायावी परिदृश्य एक मौन प्रश्न को जन्म देता है – क्या विद्यार्थी आत्मबोध की दिशा में अग्रसर है, अथवा वह केवल स्वयं को सिद्ध करने की अनवरत स्पर्धा में निमग्न है? समकालीन परिप्रेक्ष्य यह इंगित करता है कि शिक्षित युवा, बाह्य उपलब्धियों के उच्च स्तर पर पहुँचने के उपरांत भी, अपने अंतर्मन की स्पष्टता, संतुलन और आत्मविश्वास के…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 8, मई 2026/ शहर में क्रिकेट सट्टे का कारोबार अब स्थानीय सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह अंतरराज्यीय और हाईटेक नेटवर्क का रूप ले चुका है। हाल ही में पुलिस द्वारा पकड़े गए छोटे सटोरियों से पूछताछ के बाद कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है, जिनके तार दूसरे राज्यों में बैठे कथित ‘खाईवालों’ से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, मोबाइल एप और डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से करोड़ों रुपये का सट्टा कारोबार संचालित किया जा रहा है। इस नेटवर्क में छोटे एजेंटों से लेकर बड़े…
सिस्टम लगे तो 80 करोड़ लीटर तक पानी बचाने की संभावना, निगम नागरिक दोनों उदासीन – सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 8 मई 2026/ भीषण गर्मी और लगातार गिरते भूजल स्तर के बीच शहर में जल संरक्षण को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। नगर निगम क्षेत्र के लगभग 480 सरकारी और निजी भवनों में अब तक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन भवनों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था हो जाए तो हर साल करीब 80 करोड़ लीटर पानी बचाया जा सकता है। शहर में हर वर्ष एक हजार से…
धमतरी 7 मई 2026/ भखारा में पुराने लेन-देन और एक्सीडेंट विवाद ने ऐसी खूनी शक्ल ले ली कि महावीर चौक देखते ही देखते चीख-पुकार और खून से सन गया। मामूली कहासुनी कुछ ही मिनटों में चाकूबाजी में बदल गई और गले पर हुए जानलेवा वार ने एक व्यक्ति की जिंदगी छीन ली। हत्या के इस सनसनीखेज मामले में भखारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामला 6 मई 2026 की रात करीब 9 बजे का है, जब महावीर…
