Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: nimbletech.developer@gmail.com
बिलासपुर।अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन (विश्वविद्यालयों का समग्र विकास) का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हो गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशभर के केंद्रीय, राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के लगभग 42 कुलपति, प्रमुख शिक्षाविद्, शोधार्थी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य भी इस ऐतिहासिक अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका ने की। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अब केवल डिग्री प्रदान करने वाले संस्थान नहीं रह सकते, बल्कि इन्हें राष्ट्र निर्माण के सशक्त माध्यम के…
बिलासपुर । एसीबी द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में एसीबी द्वारा जिले में मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। डीएसपी एसीबी अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम विद्याडीह थाना मस्तूरी निवासी महेंद्र पटेल द्वारा 3 फरवरी को एसीबी में इस आशय की शिकायत की गई थी कि ग्राम विद्याडीह में वर्तमान में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन पंचायत कर रही है । उस दुकान को शैल स्व सहायता समूह विद्याडीह को प्रदान करने हेतु समूह के अध्यक्ष आदि के द्वारा आवेदन एसडीएम कार्यालय…
रायपुर 21 फरवरी 2026/ राजधानी रायपुर में बढ़ते बिजली बिलों को लेकर नगर निगम ने बड़ा मुद्दा उठाया है। महापौर मीनल चौबे ने साफ शब्दों में कहा है कि रायपुर नगर पालिक निगम कोई व्यवसायिक संस्था नहीं, बल्कि जनसेवी संस्था है, जिसका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं बल्कि शहर को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। ऐसे में उसे व्यवसायिक बिजली दरों की श्रेणी में रखना न केवल अनुचित है, बल्कि जनहित के खिलाफ भी है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग की सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होकर महापौर ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने आयोग से आग्रह किया कि नगर…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति सहित समस्त सदस्यों की आमसभा, बैठक एवं निर्वाचन 22 फरवरी 2026 रविवार को दोपहर 12 बजे से नामदेव भवन, नूतन चौक सरकंडा, बिलासपुर में आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन/सर्वसम्मति से चयन किया जाएगा। साथ ही संगठन की भावी रणनीति, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी और सदस्य साथियों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।इसी क्रम में मस्तूरी इकाई की पूरी टीम उत्साह के साथ जनबल सहित कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी…
बिलासपुर 21 फरवरी 2026/ एलायंस एयर इंडिया द्वारा अंबिकापुर-बिलासपुर-दिल्ली के लिए एटीआर 72 का 29 मार्च से संचालन संभावित है। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसे सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को संचालित किया जाएगा। विदित हो कि, रायपुर-बिलासपुर-अंबिकापुर के लिए फ्लाइटबिग कंपनी की 19 सीटर यात्री विमान का संचालन शुरू किया गया था, मगर विमान कंपनी से अनुबंध समाप्त होने के बाद से यह बंद है। अब बड़ी सौगात के रूप में अंबिकापुर-बिलासपुर-दिल्ली के लिए एटीआर 72 की मंजूरी मिल गई है। सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को भरेगी उड़ान फ्लाइट शेड्यूलः फ्लाइट…
कुल दर्ज 5020 में से 4939 उपस्थित, 81 अनुपस्थित, कोई नकल प्रकरण नहीं सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 फ़रवरी 2026/ बोर्ड परीक्षा बारहवीं के प्रश्न पत्र से प्रारम्भ हुआ है। जिले में 63 केंद्र बनाये गए हैं। विद्यार्थी कुल दर्ज 5020 में से 4939 उपस्थित, 81 अनुपस्थित हैं। पहले दिन कोई नकल प्रकरण नहीं बना है। परीक्षाओं के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए उड़नदस्ता दल एवं ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। जिले में परीक्षा के प्रभावी निरीक्षण हेतु जिला स्तर पर कुल 8 उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जिनमें प्रत्येक दल में 4-4 सदस्य शामिल हैं। इसके…
पिस्टल की नोक पर ‘2 लाख’ की रंगदारी! रायपुर में अपहरण-बंधक कांड का धमाकेदार खुलासा, 6 शातिर गिरफ्तार
रायपुर 20 फरवरी 2026/ रायपुर के आजाद चौक इलाके में फिल्मी अंदाज में रची गई अपहरण और रंगदारी की साजिश को पुलिस ने ऐन वक्त पर ध्वस्त कर दिया। घोराही तालाब-रामकुंड क्षेत्र में दो युवकों को अगवा कर झोपड़ी में बंधक बनाकर पिस्टल की नोक पर मारपीट और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश दिए। एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी इशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजाद चौक पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सटीक रेड डाली। झोपड़ी से दोनों…
रायपुर 20 फरवरी 2026/ रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 3 स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत कालीमाता वार्ड क्रमांक 12 के शक्ति नगर क्षेत्र में खुले में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर एवं आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर संचालित इस अभियान में जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू और जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय स्तर पर कार्रवाई की गई। जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामकी कंपनी के सुपरवाइजर,…
रायपुर 20 फरवरी 2026/रायपुर कमिश्नरेट के पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को आयोजित जनरल परेड के दौरान कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस परेड में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों की वेशभूषा का निरीक्षण किया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में दंगा जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराई गई। अभ्यास के दौरान परेड में शामिल बल को विभिन्न दलों में विभाजित किया गया, जिनमें प्रदर्शनकारी दल, कार्यपालक मजिस्ट्रेट दल,…
[pdf-embedder url=”https://korbalive.com/wp-content/uploads/2026/02/DocScanner-19-Feb-2026-5-12-pm.pdf” title=”DocScanner 19 Feb 2026 5-12 pm”]
