Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: nimbletech.developer@gmail.com
25 जनवरी, 2026 को भारत का चुनाव आयोग राष्ट्र के प्रति अपनी सेवा का 77 वाँ वर्ष मनाने का अवसर रहा। वहीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का यह 16 वर्ष है 96.2 करोड़ मतदाताओं के साथ ( टीप :-मतदाताओ की संख्या आज के दिवस में इससे कहीं अधिक है। ) भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारतीय निर्वाचन आयोग के अथक प्रयासों के कारण, मतदान प्रतिशत में लगातार वृद्धि हो रही है, इसके अलावा, मतदान केंद्रों की संख्या में पांच गुना वृद्धि हुई है। मतदाता प्रतिज्ञा “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी अटूट आस्था रखते हुए, अपने देश…
बिलासपुर। जिले के अधिकांश सरकारी स्कूलों की छात्राओं की सुविधा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जहां देखने में आया की फाइलों में तो टॉयलेट सुविधा युक्त बने हुए हैं, लेकिन मौके पर आधे अधूरे या बिल्कुल नहीं बन पाए गए।डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने और एजेंसी बदलने के बावजूद जिले के सैकड़ों स्कूलों में गर्ल्स टॉयलेट आज भी अधूरे पड़े हैं। हाईकोर्ट की तय डेडलाइन गुजरे एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन ज़मीनी हकीकत नहीं बदली। अब प्रशासन ने 8 मार्च की नई समय-सीमा तय की है। सरकारी स्कूलों में शौचालय संकट, 508…
बिलासपुर। शहर के आम नागरिकों को रजिस्ट्री एवं पंजीयन से जुड़ी सेवाएं सहज, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सकरी एवं राजकिशोर नगर, भखारा, लवन में खुलेंगे नए उप रजिस्ट्री कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 के प्रावधानों हा के तहत भखारा (जिला धमतरी), लवन जन तहसील मुख्यालय, जिला बलौदाबाजार भाटापारा, सकरी एवं राजकिशोर नगर ने बिलासपुर में चार नवीन उप पंजीयक कार्यालय खोलने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी और जिला के भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय खोलने हेतु प्रशासकीय स्वीकृत वी…
आया बेटे का जन्मदिन पिता ने लिया शराब छोड़ने का प्रण बिलासपुर। विकासखंड लोरमी के ग्राम ठरकपुर के निवासी सुनील कश्यप ने बेटे के जन्मदिन पर अनोखा उपहार दिया। शराब पीना छोड़ समाज में नई मिशाल पेश की। पिता ने पुत्र को उसके सातवें जन्मदिन पर अनमोल और अविस्मरणीय उपहार दिया। यूं तो जन्मदिन पर अनेक खिलौने और मनोरंजन वस्तुएं, कपड़ा देकर के बच्चों को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है। लेकिन जन्मदिन खास तब और है हो जाता है जब एक पिता अपने तो पुत्र को शराब छोड़ने की उपहार भेंट करता है। यह अनुकरणीय काम किया है…
पेंड्रा निवासी भारतीय युवक ने अमेरिकी युवती से रचाई शादी बिलासपुर। पेंड्रा नगर के एक युवक ने गुरुवार को अमेरिकी युवती से भारतीय परंपराओं के अनुसार विवाह कर अंतर्राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय की मिसाल पेश की। अमरकंटक में भारतीय रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ विवाह यह विवाह अमरकंटक स्थित नर्मदे आनंदम रिसॉर्ट में विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। जहां पेंड्रा निवासी रमेश साहू के पुत्र अंकित साहू ने अमेरिका की कायला से विवाह किया। अंकित साहू इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अमेरिका के मिलवोकी गए थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत…
मुख्यमंत्री साय प्रेस क्लब रायपुर के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई रायपुर, 5 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित समस्त कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है। यह देश के पुराने एवं प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों में से एक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी प्रेस क्लब…
रायपुर | 05 फरवरी 2026 रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “संवाद से समाधान” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को डी.जे. एवं धुमाल संचालकों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस उपायुक्त (नार्थ ज़ोन) मयंक गुर्जर के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित सी/04 भवन के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। नार्थ ज़ोन के अंतर्गत आने वाले थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी एवं खम्हारडीह क्षेत्र के समस्त डी.जे./धुमाल संचालक बैठक में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए डीसीपी मयंक गुर्जर ने…
यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) विनियम, 2026, जिसे सामान्यतः यूजीसी बिल 2026 या इक्विटी रेगुलेशन कहा जा रहा है, वर्तमान में भारतीय शिक्षा जगत और सामाजिक विमर्श के केंद्र में है। इस कानून का उद्देश्य जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करना है, लेकिन इसके कुछ प्रावधानों ने हिंदू समाज के भीतर आंतरिक दरार और बिखराव की आशंकाओं को जन्म दे दिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तात्कालिक रूप से इस पर रोक लगाकर पुनः संशोधन हेतु विचार के लिए भेजना अति आवश्यक था। जो भारत और भारत के लोगों में बिखराव को रोकने के लिए महती कदम साबित हुआ…
दंतेवाड़ा 5 फरवरी 2026/ जिले की 169 ग्राम पंचायतों ने अपने संवैधानिक अधिकारों, बुनियादी विकास कार्यों और वित्तीय संसाधनों की लगातार उपेक्षा को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाया है। पंचायती प्रतिनिधियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज़ और अनिवार्य मांगों पर तत्काल लिखित आदेश जारी नहीं किए गए, तो ग्राम सभाओं के निर्णयानुसार जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक लोकतांत्रिक आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं पंचायत स्तरीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यह चेतावनी पत्र विधायक, विधानसभा क्षेत्र दंतेवाड़ा के नाम प्रेषित किया गया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद…
शिवरीनारायण।भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी का मूल स्थान एवं माता शबरी की पुण्य जन्मभूमि, मंदिरों की नगरी पावन शिवरीनारायण धाम में इन दिनों आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर माघ शुक्ल पूर्णिमा तक श्रद्धालु हाथों में नारियल (श्रीफल) लेकर जमीन पर दंडवत लोट लगाते हुए बड़ी संख्या में शबरी धाम पहुँच रहे हैं।विदित हो कि यह परंपरा वर्षों पुरानी है, जिसमें श्रद्धालु अपने घरों से ही जमीन पर भुइयां नापते हुए भगवान श्री शिवरीनारायण जी के दर्शन हेतु निकलते हैं। मान्यता है कि इस कठिन साधना…
