Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: nimbletech.developer@gmail.com
शिवरीनारायण। पौराणिक एवं धार्मिक महत्व से परिपूर्ण शिवरीनारायण स्थित कृष्ण वट (अक्षय वट) की महिमा अपार है। पं. हरीश तिवारी भोगहा ने बताया कि यह वट वृक्ष भगवान श्री रामचन्द्र जी एवं भगवान श्री कृष्ण जी की विशेष कृपा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि कृष्ण वट के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालुओं पर प्रभु की कृपा और आशीर्वाद बना रहता है। पं. तिवारी ने बताया कि श्रद्धालु यदि श्री राम एवं श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो शिवरीनारायण स्थित कृष्ण वट अक्षय वट का दर्शन अवश्य करना चाहिए। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर…
बिलासपुर।नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 65 अंतर्गत बंधवापारा, सरकंडा, जंजी तालाब के समीप इन दिनों गंभीर जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासी जूझ रहे हैं। हल्की बारिश के बाद ही गलियों और सड़कों पर गंदा पानी भर जाता है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। नालियों की बदहाली और तालाब ओवरफ्लो बना परेशानी की जड़ स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र की नालियां वर्षों से जाम हैं, कई स्थानों पर नालियों से गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। जंजी तालाब के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी मोहल्ले में फैल जाता…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने दुर्ग जिले में एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में एनएसयूआई पदाधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र पर तीखा हमला बोला है। श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठनों से जुड़े लोगों की आपराधिक वारदातों में संलिप्तता एक बार फिर इस बात की तस्दीक कर रही है कि कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल के बजाय अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का गैंग बनकर रह गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री दीपक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक की होटल में…
बिलासपुर।सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोडा और देवरी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर सीपत पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर दोनों गांवों में दबिश दी। रेड के दौरान ग्राम नरगोडा से अमन लोनिया (22) के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं ग्राम देवरी से जगत नारायण वस्त्रकार (40) के पास से 35 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 6.300 लीटर, जप्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया…
बिलासपुर।शहर व जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूत करते हुए पुलिस ने अब ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी शुरु कर दी है। इसी तकनीकी निगरानी के तहत पुलिस ने सिरगिट्टी इलाके में देर रात कार्रवाई करते हुए नशा कर रहे युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। ड्रोन कैमरे से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, जहां 10 युवक नशे की हालत में पाए गए। सभी को मौके पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए युवकों को सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराई और भविष्य…
बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी गणेश कॉलोनी मंगला में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवती ने अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के भांजे के रूप में हुई है। मामूली लगने वाला मोबाइल ब्लॉक करने का मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई और प्रेमिका हत्यारिन बन गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवती रौशनी सूर्यवंशी 22 वर्ष निवासी झलमला, थाना सीपत का मृतक युवक कामता प्रसाद…
बिलासपुर। न्यायधानी के बिल्हा इलाके में अंधविश्वास का फायदा उठाकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तंत्र-मंत्र के जरिए “पैसों की बारिश” कराने का लालच देकर ठगों ने लाखों रुपये ऐंठ लिए। इस मामले में पुलिस ने दो पुरुष और तीन महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना विजय राज लोगों को झांसे में लेने का काम करता था। वह ज्यादा पैसा मिलने का सपना दिखाकर पीड़ितों को भरोसे में लेता, फिर खुद को पंडित बताने वाले साथियों के पास भेजता। आरोपी…
बिलासपुर 4 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ बिलासपुर फार्मास्यूटिकल मैनेजर एसोसिएशन (CGPMA बिलासपुर) का वार्षिक अधिवेशन एवं नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। अधिवेशन के दौरान अध्यक्ष पद पर बद्री साहू को मनोनीत किया गया, जबकि सचिव के रूप में लवकुश मिश्रा, उपाध्यक्ष रामप्रसाद अवधिया, कोषाध्यक्ष रमाशंकर साहू, सहसचिव उमेश साहू एवं राजकुमार तिवारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के संरक्षक सतीश तिवारी एवं घनश्याम साहू ने बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों की…
नवीन नियुक्ति पत्र लेकर आने वाले पत्रकारों से पीआरओ ने शुरू किया इंटरव्यू प्रोसिजर सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 फरवरी 2026/ विगत वर्ष जिले के बेलादुला चौकी में कथित रूप से पत्रकार कहने वाले फर्जी व्यक्तियों के विरूद्ध एफआईआर होने और जिले के अनुभवी पत्रकारों के द्वारा प्रतिबंधित शब्दों का मीडिया में उपयोग करने पर जिले के प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने के इच्छा रखकर मीडिया संस्थान से नियुक्ति पत्र लेकर जनसंपर्क कार्यालय में एक प्रति जमा करने वाले से पत्रकारिता की पूरी पृष्ठभूमि, नियम कानून, प्रतिबंधात्मक शब्द, क्षेत्र आदि का मूलभूत ज्ञान के…
रायपुर 3 फरवरी 2026/उमाशंकर पांडेय/भारतीय कृषि की गाथा आज एक निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। दशकों पहले हमने खाद्यान्न की कमी वाले देश से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े कृषि उत्पादकों और निर्यातकों की कतार में अपनी जगह बनाई । यह हमारी मेहनत और बेहतर बीजों, सिंचाई के विस्तार व रासायनिक उर्वरकों का ही परिणाम था । लेकिन आज जब मैं अपने गांव जखनी, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश की मिट्टी को छूता हूं, तो विशेषज्ञ एक गंभीर चेतावनी देते सुनाई देते हैं। वे कहते हैं कि जिस रासायनिक बैसाखी के दम पर हमने तरक्की की, उसने हमारी मिट्टी और पाताल…
