बिलासपुर 7 मई 2026/ ग्रीष्म ऋतु की तीव्र गर्मी के बीच यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के भारत स्काउट एंड के गाइड द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन में निःस्वार्थ भाव से जल वितरण सेवा निरंतर संचालित की जा रही है। यह सराहनीय पहल न केवल यात्रियों को शीतलता प्रदान कर रही है, बल्कि सेवा, सहयोग एवं मानवता के उत्कृष्ट मूल्यों को भी सुदृढ़ कर रही है। इस की सेवा अभियान के अंतर्गत स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर सदस्य पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ स्टेशन परिसर में यात्रियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। स्काउट एंड गाइड टीम द्वारा न केवल पेयजल वितरण किया जा रहा है, बल्कि यात्रियों को सुव्यवस्थित एवं सहज तरीके से सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता एवं परोपकार की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



