बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत हर श्रृंगार कॉलोनी में मामूली बात को लेकर नशे में धुत दो युवकों द्वारा एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 9 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। प्रार्थी सुजीत कुमार साहू, निवासी अटल आवास राजकिशोर नगर हर श्रृंगार कॉलोनी, रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि देर रात वे अपने घर के नीचे खड़े थे, तभी इलाके के टांका और ब्लेड नामक युवक वहां पहुंचे और पानी पाउच लाने को कहा। सुजित द्वारा मना करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


