बिलासपुर 29 अप्रैल 2026/ शहरी क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाने के लिए शुरू की गई अमृत मिशन योजना में आई खराबी ने मंगलवार को 40 हजार घरों को टैंकरों के भरोसे छोड़ दिया। दरअसल सोमवार की शाम आंधी और बारिश के कारण बिरकोना फिल्टर प्लांट की बिजली गुल हो गई थी। इसके कारण शहर भर में पानी सप्लाई ठप हो गई। इस भीषण गर्मी में 16 वार्डों के लोग परेशान हो गए। हाहाकार सा मच गया। निगम ने वाडों में टैंकर जरूर भिजवाए लेकिन वह नाकाफी रहे। टैंकर पहुंचते ही लोग बर्तन लेकर लाइन में लगकर पानी भरने को मजबूर रहे। ज्ञात हो सोमवार की शाम आंधी और बारिश के कारण प्लांट की बिजली ठप हो गई थी। निगम बिलासपुर ने वार्डों में टैंकर जरूर भिजवाए लेकिन वह नाकाफी रहे, लोग परेशान होते रहे।नगर निगम की अमृत मिशन योजना के तहत संचालित बिरकोना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सोमवार लाइट गुल हो गई। निगम के पास इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है इसलिए मंगलवार की सुबह ये से लेकर शाम तक पानी सप्लाई ठप हो गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



