Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
रायपुर/रायपुर महानगर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित रेलवे प्रशासन की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्मित एक भवन में चल रहे कथित ईसाई मिशनरी धर्मांतरण केंद्र के खिलाफ आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के अनुसार, वहां लंबे समय से गरीब, अशिक्षित और आर्थिक रूप से पीड़ित लोगों को लालच, भय, दबाव और हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध दुष्प्रचार कर मतांतरण कराया जा रहा था,स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी कथित गिरोह के चंगुल में फंसकर क्षेत्र के तीन लोग मानसिक रूप से टूटकर आत्महत्या भी कर चुके हैं। इन घटनाओं के चलते…
रायपुर/छत्तीसगढ़ /पू. शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय हिन्दुराष्ट्र अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में कठोर धर्मांतरण विरोधी कानून लाने जा रही है। उन्होंने नक्सलवाद की समाप्ति और धर्मांतरण जैसी चुनौतियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का भरोसा दिलाया,अधिवेशन का आयोजन हिन्दू जनजागृति समिति और पू. शदाणी दरबार तीर्थ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मंच पर पू. युधिष्ठिरलाल महाराज, पाटेश्वर धाम के संस्थापक राम बालकदास महाराज, महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास महाराज, हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ संगठक सुनील घनवट और स्व. सावरकर के प्रपौत्र रणजीत सावरकर समेत अनेक संत-महंत एवं…
मेडिश्योर हॉस्पिटल की स्थापना छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. विकास गोयल और डॉ. राहुल गोयल द्वारा की गई है। यह अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं के साथ राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश के मरीजों के लिए एक नई उम्मीद के रूप में उभरने जा रहा है।इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने विशेष रूप से उपस्थित होकर डॉ. विकास गोयल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि,”आपके कुशल नेतृत्व में निजी चिकित्सा क्षेत्र में जो उल्लेखनीय सेवाएं दी जा रही हैं, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।…
लोकजतन’ सम्मान : कॉर्पोरेट विरोधी पत्रकारिता के आइकॉन थे मुकेश चंद्राकर
मुंगेली, 26 जुलाई/फिल्म ‘सैयारा’ की भावुक प्रेम कहानी ने जहां युवाओं के दिलों को छू लिया है, वहीं अब यह ट्रेंड साइबर ठगों के लिए भी एक नया हथियार बन गया है। सोशल मीडिया पर #SaiyaaraVibes और #LoveLikeSaiyaara जैसे हैशटैग्स के ज़रिए युवा अपने इमोशंस साझा कर रहे हैं, लेकिन इसी भावनात्मक लहर का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अब ऑनलाइन प्यार की आड़ में ठगी की स्क्रिप्ट लिखने लगे हैं।इस पर गंभीरता दिखाते हुए मुंगेली पुलिस ने एक ज़रूरी चेतावनी जारी की है। पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर कहा—“‘सैयारा’ की प्रेम कहानी दिल को छू…
रायपुर/राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में ‘लोकजतन सम्मान’ समारोह का आयोजन हुआ. इस अवसर पर “लोकतांत्रिक भारत में पत्रकारिता की चुनौतियां” विषय पर वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश का व्याख्यान हुआ. ‘लोकजतन सम्मान’ समारोह में बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर को मरणोपरांत लोक जतन सम्मान दिया गया. जिसे पूनम वासन ने ग्रहण किया है सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बादल सरोज ने कहा कि जनता की आवाज को कुचलने और वास्तविकता को रोकने का प्रयास लंबे समय से हो रहा है. योजनाबद्ध तरिके से कोशिश हो रही है. अब यह कोशिश व्यापक हो गई है. जिसमें कई बड़े मीडिया हाउसेस भी…
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया। वे भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। अब उन्होंने इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया है और 25 जुलाई 2025 तक 4,078 दिन पूरे कर चुके हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी का यह रिकॉर्ड 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रहते हुए बना था। अब उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक कुल 6,126 दिन…
समारोह में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भगवती शर्मा, जिला मंत्री बंटी कटरे, प्रखंड अध्यक्ष सूरज सोनी, बजरंग दल के संयोजक विजेंद्र वर्मा सहित अमित सोनी (जिला मंत्री भाजपा) वरिष्ठ पत्रकार एच.डी.महंत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि— “हरेली छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा से जुड़ा पर्व है। यह पर्व न केवल हमारी परंपराओं को जीवंत करता है, बल्कि सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता का भी प्रतीक है।” समारोह में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ लोकगीतों और सांस्कृतिक संवाद का सुंदर समन्वय देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने मंत्री जी द्वारा…
बिलासपुर।”मानवाधिकार का मतलब केवल कानूनी शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर इंसान का गरिमा के साथ जीवन जीना ही असली मानवाधिकार है।” इसी विचार के साथ रविवार को बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन और शपथ समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस तोमर ने कहा—”मानवाधिकार कार्यकर्ता अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए जीते हैं। जब कोई व्यक्ति मानवाधिकार की भावना से काम करता है, तो वह अपनी जिंदगी को सेवा के लिए समर्पित कर देता है।”विशिष्ट अतिथि डॉ. सोमनाथ यादव ने कहा कि स्काउट गाइड की तरह…
बिलाईगढ़,सारंगढ़-बिलाईगढ़/छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बुनाई कला और हस्तकरघा उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में बिलाईगढ़ के लोगों के लिए एक खास पहल की गई है। थाना रोड बिलाईगढ़ में ‘KOSA GHAR’ का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतिष्ठान जिले का पहला ऐसा केंद्र है जहाँ हाथकरघा से निर्मित शुद्ध कोसा साड़ियों और फैब्रिक्स का भव्य संग्रह उपलब्ध है। KOSA GHAR के संचालक देवानंद (मन्नू) देवांगन खुद बुनकरी की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें वर्ष 2015-16 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सर्वश्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वे पिछले 21 वर्षों से देशभर में कोसा साड़ियों की…
