Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए किया वृक्षारोपण भटगांव : प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए किया वृक्षारोपण भी किया गया. जहाँ प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के मॉर्निंग बैच क्लास 9 से 12 वीं के साथ मिलकर पीपल वृक्ष का रोपण किया गया. प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के इवनिंग बैच के क्लास 1 से 10 वीं तक के बच्चों, स्टॉफ व परिवार के साथ केक काटकर जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया तत्पश्चात गायत्री मंदिर मे माँ गायत्री, गुरुदेव एवं माताजी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया…
रायपुर। गोल्डन होम्स सोसाइटी और पर्यावरण स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र तोमर की अगुवाई में राजीव सेंगर (डायरेक्टर मरीन ड्राइव),सुखदेव रात्रे,प्रभात सिंह समेत कई लोग सक्रिय हैं। पर्यावरणीय अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अभियान का मकसद है — हर व्यक्ति अपनी मां की स्मृति, आरोग्यता या सम्मान में कम से कम एक पेड़ लगाए।तोमर ने कहा, “अगर हम प्रकृति से रिश्ता नहीं जोड़ेंगे तो तापमान, बेमौसम बारिश और अकाल मौतें हमारी नियति बन जाएंगी। हर पेड़ अब जीवन की सुरक्षा है।” गोल्डन होम्स परिसर में हाल ही में…
महासमुंद/बसना। मानिकपुरी पनिका/पनका समाज ब्लॉक इकाई, बसना के बहुप्रतीक्षित संगठनात्मक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इतिहास में पहली बार समाज के चार प्रमुख पदों — अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष — के लिए मतदान द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इससे समाज में लोकतांत्रिक चेतना का नया अध्याय जुड़ गया है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए मलिन दास (सावित्रीपुर), ब्रजबिहारी दास (कुरचुण्डी), जबकि सचिव पद हेतु प्रदीप दास (राजन बसना) और विजय दास (आमाभौना) ने अपने नामांकन दाखिल किए। उपाध्यक्ष पद के लिए हेमदास (बड़े डाभा) ने और कोषाध्यक्ष पद…
बसना/सलिहा, 07 जुलाई 2025 जिला जांजगीर-चांपा में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए सलिहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को घेराबंदी कर रोका और तलाशी के दौरान करीब 4.844 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं अनुभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमृत भार्गव के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी…
रायपुर। 6 जुलाई 2025।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने धर दबोचा है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ठगी की यह वारदात अमलीडीह स्थित पीएम आवास से जुड़ी है, जिसमें कुल 21.81 लाख रुपये की ठगी की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवपुरी निवासी प्रफुल्ल बंजारी ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात राजीव नगर निवासी एन. जिल्लैया उर्फ जीतू से हुई थी। आरोपी ने…
भटगांव/। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय स्काउटर एवं गाइडर प्राकृतिक अध्ययन, आपदा प्रबंधन, हाईक, एडवेंचर गत 24 जून से 02 जुलाई 2025 तक दिल्ली, कुल्लू-मनाली, शिमला एवं चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। जिसमे दो स्काउट मास्टर एवं एक गाइड मास्टर जिले से सम्मिलित हुए, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) एस एल साहू, पार्वती वैष्णव शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटगांव, लक्ष्मण नामदेव सेजेस भटगांव प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित होकर सारंगगढ़ बिलाईगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व किया। जिले के प्रतिनिधित्व करने वाले स्काउट मास्टर्स को स्काउट-गाइड जिला संघ पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रायपुर, 1 जुलाई 25/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रेरित रवि चाणक्य,नरेंद्र मोदी विचार मंच के मुख्य संरक्षक एवं संयोजक,राष्ट्र निर्माण की मिशनरी भावना के साथ देशभर में सतत प्रवासरत हैं।अविवाहित रहकर पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा में जुटे चाणक्य जी का उद्देश्य है – जन-जन तक राष्ट्रवाद की चेतना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार। इसी क्रम में रायपुर के सद्दू स्थित व्यापारी शैलेन्द्र तोमर के निवास पर मंच के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन की आगामी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और राष्ट्रीय मुद्दों पर संवाद की कार्ययोजना पर गंभीर मंथन हुआ। बैठक…
सलिहा में ‘ऑपरेशन क्लीन ड्रग्स’—थाना प्रभारी अमृत भार्गव की अगुआई में सलिहा पुलिस की बड़ी सफलता सारंगढ़ बिलाईगढ़/सलिहा, 29 जून 2025। सलिहा थाना प्रभारी अमृत भार्गव ने एक बार फिर अपनी तेज़ नजर और सटीक रणनीति से नशे के नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ में गांजा ला रहे दो तस्करों को अमृत भार्गव की टीम ने सलिहा सीमा में धरदबोचा। काली रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी भारी मात्रा में गांजा लेकर जांजगीर की ओर बढ़ रहे थे। विश्वसनीय सूचना पर थाना प्रभारी अमृत भार्गव ने खुद मोर्चा संभालते हुए घेराबंदी कर रेड डाला। नतीजा—9…
रायपुर, 28 जून 2025 छ.ग.जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रायपुर स्थित महेन्द्रा होटल में गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम का जन्मदिन भी पत्रकार साथियों ने मिलकर केक काटकर मनाया। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य योजनाओं और शिक्षा सहयोग कार्यक्रमों को लेकर ठोस चर्चा की गई। बैठक में प्रदेशभर से यूनियन के पदाधिकारी एवं जिला प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पत्रकार साथीगण: परमेश्वर कुर्रे, किरण सुलेमान, सारा सुलेमान, सुखदेव वैष्णो, रवि सोनकर, गौरव चंद्राकर, राम जोशी, देवनारायण, संतोष…
बताया गया कि ग्राम साकरा के साथ आसपास के लगभग 15 गांवों के लोगों ने एकजुट होकर इस प्रोजेक्ट के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। ग्राम साकरा में कंपनी के खिलाफ 100% समर्थन के साथ विरोध दर्ज कराया गया, जबकि पूर्व में इसी प्रकार की बोरीवाली स्पॉट परियोजना का भी ग्राम लखना के प्रत्येक नागरिक ने विरोध किया था, और एक भी व्यक्ति ने उसका समर्थन नहीं किया था। इस ऐतिहासिक जनसहभागिता और ईमानदारी की भावना को देखते हुए, दोनों ग्रामों को एक विशेष सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। यह सम्मान समारोह गुरुवार, 27 जून को सुबह 10 बजे…
