Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बना चुके रवि चाणक्य, नरेंद्र मोदी विचार मंच के मुख्य संरक्षक एवं संयोजक हैं। अविवाहित रहकर अखंड भारत में सतत प्रवास कर रहे चाणक्य जी अपने संकल्प, संयम और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनका समूचा जीवन भारत माता के चरणों में अर्पित है। रवि चाणक्य का लक्ष्य स्पष्ट है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की राष्ट्रहितकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के नागरिक तक पहुँचाना। उनका मानना है कि राष्ट्र का उत्थान तभी संभव है जब राष्ट्रवादी शक्तियाँ संगठित होकर कार्य करें और राष्ट्रविरोधी ताकतों का एकजुट…
रायपुर, 22 जून 2025।राजधानी रायपुर में रविवार को नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा एक भव्य कार रैली का आयोजन किया गया, जो मंच की संगठनात्मक शक्ति और जनसंपर्क का एक जीवंत उदाहरण बन गया। यह ऐतिहासिक आयोजन मंच के प्रदेश अध्यक्ष निरज पांडे के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस विशाल रैली में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने वाहनों के साथ भाग लिया। मंच के प्रदेश महासचिव एवं रायपुर जिला अध्यक्ष दास जी साहू के समन्वय में यह आयोजन…
रायपुर, 22 जून 2025, राजधानी रायपुर आज एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बना, जब नरेंद्र मोदी विचार मंच ने पूरे उत्साह और गरिमा के साथ अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया। मंच की नींव 22 जून 2004 को राष्ट्रभक्ति, सुशासन और जनकल्याण के मूल सिद्धांतों पर रखी गई थी। तब से लेकर आज तक, मंच देश के विकास, सामाजिक चेतना और वैचारिक नवाचार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। प्रभात वेला से ही रायपुर शहर के प्रमुख मार्गों पर राष्ट्रभक्ति के गीतों की गूंज,तिरंगे और पोस्टरों से सजी गाड़ियाँ, तथा हजारों कार्यकर्ताओं की जोशीली उपस्थिति माहौल को…
भटगांव, 21 जून 2025 विश्व योग दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय भटगांव परिसर में आज योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माननीय अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जीतेन्द्र कुमार जैन तथा माननीय सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार एवं तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के अध्यक्ष, व्यवहार न्यायालय न्यायाधीश श्री पुनीत राम गुरुपंच के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर न्यायालय के समस्त स्टाफ, अधिवक्ता एवं पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख रूप से अधिवक्ता जागेश्वर प्रसाद लहरे, रामसाय बघेल, रमाकांत पांडे, जय टंडन, पीएलवी दीपक कुमार, नरेश विश्वकर्मा, गजेंद्र बंजारे (थाना…
रायपुर, 19 जून 2025 राज्य के सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगाने वाला स्वास्थ्य विभाग का आदेश अब इतिहास बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त रुख के बाद सरकार ने इस विवादास्पद आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को हिदायत दी है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जो सामान्यतः अपने शांत और सहज स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं, इस मामले में अप्रत्याशित रूप से तीखे तेवरों में नजर आए। जैसे ही उन्हें स्वास्थ्य विभाग के आदेश की जानकारी मिली,…
रैली राम मंदिर वर्धमान चौक से सुबह 11 बजे शुरू होकर तेलीबांधा चौक, मरीन ड्राइव, जय स्तंभ चौक, आमापारा चौक, मोवा बाजार चौक, एसएस हॉस्पिटल टाटीबंध, फायर ब्रिगेड रोड नंबर 2 होते हुए भारत माता चौक, जेल रोड मेकाहारा चौक, पंडरी बस स्टैंड, लोधीपारा चौक से होते हुए शंकर नगर चौक पर समाप्त होगी। अनुमान है कि इस रैली में 200 से अधिक कारें और 500 से 1000 लोग हिस्सा लेंगे। आयोजन के दौरान राष्ट्रभक्ति गीतों का प्रसारण भी किया जाएगा। इस आयोजन की अनुमति हेतु मंच की ओर से कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं आयुक्त नगर निगम को औपचारिक…
दिल्ली की एक गौशाला में हाल ही में उनके आगमन के दौरान एक ऐसा भावनात्मक क्षण देखने को मिला, जब श्रीगौमाता के वात्सल्य-स्पर्श से अभिभूत होकर डॉ. मिश्रा की आंखें नम हो गईं। गायों के बीच समय बिताते हुए वे इतने भावुक हो उठे कि उन्होंने कहा – “गौमाता ने मुझे जिस आत्मीयता से अपनाया, वह अनुभव किसी मां के आशीर्वाद से कम नहीं।” डॉ. मिश्रा का श्रीगौमाता के प्रति प्रेम केवल धार्मिक श्रद्धा तक सीमित नहीं, बल्कि एक गहरी आत्मीयता का भाव लिए हुए है। उनका मानना है कि श्रीगौसेवा से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि यह…
रायपुर में घोषित हुए नतीजे, भरत दास बने नए प्रदेश अध्यक्ष रायपुर, 15 जून 2025।छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में रविवार को मानिकपुरी पनका,पनिका समाज का प्रादेशिक चुनाव पूरी पारदर्शिता, प्रत्यक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रदेश भर के मतदाताओं में उत्साह का माहौल रहा और समाज के लोगों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजयी प्रत्याशी एवं प्राप्त मत – प्रदेश अध्यक्ष – भरत दास मानिकपुरी (छरछेद, कसडोल, बलौदाबाजार) – 5919 मत प्रदेश महासचिव – नान्हीं दास दीवान (बंधुवा भाठा, करतला, कोरबा) – 6268 मत प्रदेश कोषाध्यक्ष – गोपाल दास पड़वार (केशला, खरोरा, रायपुर) – 6523 मत प्रदेश…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जून 2025/नए शिक्षा सत्र में सभी शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश उत्सव का शुभारंभ 16 जून को होगा। इस दौरान विद्यार्थियों का नया प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर तिलक लगाकर प्रवेश दिलाया जाएगा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में किया जाएगा। नए कक्षा में प्रवेश के लिए प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर मिल रहा है। अधिकारी, शिक्षक आदि ने शाला प्रवेश उत्सव की प्रारंभिक तैयारी पूरी कर ली है। इसी प्रकार आश्रम छात्रावास में भी बच्चों के प्रवेश के लिए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जून 2025/धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 जून से 30 जून के मध्य जिले के 17 गांवों में शिविर का आयोजन किया जाना है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर ग्राम पंचायत तिलाईदरहा क्षेत्र के गांव जामपाली में 16 जून को, खम्हारडीह और झींकीपाली में 17 जून को, अमलीडीपा और ग्राम पंचायत घोघरा क्षेत्र के गांव सोनबला में 18 जून को, खर्री और करपी क्षेत्र के परधियापाली में 19 जून को, परसापाली क्षेत्र के गांव भोगडीह और गारडीह में 20 जून को, बघमल्ला और बोडाडीह में 23 जून को, पिरदा और चारपाली में…
