Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
सारंगढ़-बिलाईगढ़। थाना सलिहा क्षेत्र के ग्राम कुशभाठा मुड़ा में खेत जोतने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोमवार को हुई मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सलिहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है,घटना उस समय हुई जब सोहन मरकाम, सुकमति मरकाम और व्यंकटेश मरकाम अपने खेत में धान की बोवाई कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोग वहाँ पहुँचे और “हमारे खेत में क्यों जोत रहे हो?” कहकर…
गरियाबंद/अभनपुर।देश की सड़कों को चौड़ा करने की योजना थी, लेकिन कुछ अफसर और नेता अपनी जेब चौड़ी करने में जुटे थे। छत्तीसगढ़ के अभनपुर में भारतमाला परियोजना के मुआवजा वितरण में 43 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इस स्कैम में किसानों के नाम पर नेताओं, अधिकारियों और दलालों की तिकड़ी ने खुलकर खेल किया। किसानों को मिलने वाली राशि को कृत्रिम तरीके से बढ़ाया गया और बिना सड़क बने ही करोड़ों की रकम निजी खातों में पहुंच गई। EOW-ACB की दबिश से हड़कंप आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 20 से ज्यादा जगहों…
रायपुर/खरोरा- छत्तीसगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज के प्रांतीय संगठन चुनाव में ग्राम केसला (खरोरा) के समाजसेवी व सेवानिवृत्त पटवारी गोपालदास पड़वार को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया। उनके चयन से समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे उनके लंबे सेवाभाव और सामाजिक समर्पण का सम्मान बताया है,गोपालदास पड़वार शिक्षा, सामाजिक न्याय और समाज के उत्थान के लिए लगातार सक्रिय हैं। उनके द्वारा समाज के युवाओं को शिक्षित करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का कार्य भी किया जाता रहा है।छत्तीसगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज का यह चुनाव प्रदेशभर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पूरी…
रायपुर/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को साधना वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी ने पुरानी बस्ती कुशालपुर स्थित खो-खो तालाब और बधवा तालाब परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान आंवला, नीम और शमी जैसे औषधीय व छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सोसायटी के अध्यक्ष अनादि पाण्डेय ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अनूप पांडेय, तनु प्रिया द्विवेदी, दिशा द्विवेदी, श्रेया, तृषा, निखिल दीप, राज यादव, मीना निषाद, सृष्टि, अभिनव गुप्ता…
बिलासपुर/नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामदयाल उइके जी की माता जी के दशगात्रा कार्यक्रम से लौटते समय बिलासपुर प्रवास के दौरान संगठन के पदाधिकारियों से भेंट हुई। इस अवसर पर संगठन विस्तार, पर्यावरण शुद्धि कार्यक्रम और आगामी योजनाओं को लेकर सार्थक विमर्श किया गया। बैठक में मंच के राष्ट्रीय महामंत्री डोमार सिंह साहू, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष के.के. वर्मा, जिला अध्यक्ष गुप्ता जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा टीमन जी, संभाग अध्यक्ष बिलासपुर अभिषेक दुबे, प्रमोद कुमार,प्रकाश ठाकुर एवं निखिल बंजारे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष…
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के आह्वान पर आधारित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज ग्राम मदनपुर (जांजगीर-चांपा) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष. डॉ. लक्ष्मी नारायण आमेटा, राष्ट्रीय महामंत्री. अमरनाथ सोनी,डोमार साहू ,राष्ट्रीय सचिव प्रकाश शर्मा , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एच.डी.महंत, प्रदेश अध्यक्ष के. के. वर्मा सहित मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चांपा जिला अध्यक्ष टीकम कंसारी ने की। इस अवसर पर चांपा शहर के बहुचर्चित चिकित्सक दंपत्ति डॉ. बृजमोहन…
सद्गुरु कबीर साहेब को साक्षी मानकर लिया दायित्व निभाने का संकल्प इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को परम पूज्य सद्गुरु कबीर साहेब को साक्षी मानकर निष्ठा पूर्वक समाज के प्रति दायित्व निर्वहन हेतु पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 16 हजार मतदाताओं ने चुनी नई टीम उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश के लगभग 16,000 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी को चुना। भरत दास मानिकपुरी, प्रदेश अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं समाज के प्रत्येक व्यक्ति का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। हमारा प्रयास…
भारत-नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाना ही हमारा उद्देश्य – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि विराटनगर (नेपाल)। सनातन धर्म के संरक्षण और हिन्दू राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से नेपाल के विराटनगर स्थित रामधुनी में एक भव्य संत सम्मेलन और विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में भारत और नेपाल के हजारों सनातन धर्मावलम्बी एकत्रित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भारत के प्रख्यात संत और अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज (सूरज ब्रह्मे), जिन्हें इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मेलन में भारत और नेपाल के विभिन्न राज्यों से…
संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों और सामाजिक सरोकारों पर हुआ सार्थक मंथन दुर्ग 12 जुलाई 25/ छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की दुर्ग जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में तृप्ति रेस्टोरेंट, पद्मनाभपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकार एवं सुरक्षा, मीडिया की जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकार जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाना और उनके हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने दुर्ग इकाई की सक्रियता को अनुकरणीय बताते हुए अन्य जिलों…
राजस्थान/राजसमंद राजसमंद में बढ़ते सड़क हादसों और वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए अब मिनरल्स, बजरी और मार्बल स्लरी का ढके बिना परिवहन नहीं हो सकेगा। इस दिशा में जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सांखला के तत्वावधान में राजसमंद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण आमेटा एवं जिला अध्यक्ष सीए दिनेश चंद्र सनाढ्य ने बताया कि बिना तिरपाल ढंके ट्रकों से उड़ता मार्बल पाउडर और स्लरी जहां एक ओर वायु प्रदूषण फैला रहा है, वहीं दोपहिया चालकों के लिए यह हादसों की बड़ी वजह बन…
